
नारी ब्यूटी/ रिपोर्ट ( मुम्बई)……करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने गुरुवार को दिल्ली में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। इसके बाद न्यूयॉर्क में शादी की सेरेमनी और रिसेप्शन होगा। बता दें कि संजय और प्रिया की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी और दोनों करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। संजय कपूर की यह तीसरी शादी है।होटल मालिक की एक्स वाइफ हैं प्रिया सचदेव.
बता दें कि प्रिया सचदेव होटल मालिक विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। संजय कपूर और प्रिया सचदेव दोनों पहले से ही तलाकशुदा हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा जा चुका है।
13 साल साथ रहने के बाद करिश्मा से अलग हुए संजय कपूर…
करिश्मा कपूर के पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की घोषणा की थी। दोनों ने 29 सितंबर, 2003 को शादी कर ली। हालांकि उनकी शादी भी ज्यादा वक़्त तक नहीं चली। 13 सालों तक साथ रहने के बाद संजय और करिश्मा कपूर साल, 2016 में मुंबई की फैमिली कोर्ट से तलाक ले चुके हैं।
करिश्मा कपूर के पहले संजय कपूर ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी की घोषणा की थी। दोनों ने 29 सितंबर, 2003 को शादी कर ली। हालांकि उनकी शादी भी ज्यादा वक़्त तक नहीं चली। 13 सालों तक साथ रहने के बाद संजय और करिश्मा कपूर साल, 2016 में मुंबई की फैमिली कोर्ट से तलाक ले चुके हैं।
फार्मा कंपनी के सीईओ को डेट कर रहीं हैं करिश्मा…
एक्स हसबैंड संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा कपूर अक्सर मुंबई बेस्ड फार्मा कंपनी के सीईओ संदीप तोशनीवाल के साथ देखी जाती हैं। एक फेमस वेबसाइट ने दावा किया था कि संदीप करिश्मा के लिए बांद्रा इलाके में एक स्पेशियस अपार्टमेंट (बड़े घर) की तलाश में जुट गए हैं। इतना ही नहीं संदीप अपनी लेडी लव यानी करिश्मा कपूर को ये अपार्टमेंट गिफ्ट करना चाहते हैं।
पापा के घर में रहती हैं करिश्मा…
पति संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा पापा रणधीर कपूर से साथ रहती हैं। करिश्मा के साथ उनके बच्चे समायरा और कियान भी रहते हैं।
प्रिया सचदेव ने साल 2006 में हॉटलेयर (होटल व्यवसायी) विक्रम चटवाल से शादी की। हालांकि पांच साल बाद ही 2011 में दोनों सेपरेट हो गए।
– प्रिया सचदेव ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘नील एन निक्की’ में काम किया है। इसके अलावा वो कई ऐड और कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।
– विक्रम चटवाल और प्रिया की शादी में करीब 20 मिलियन डॉलर (120 करोड़) रुपए का खर्च आया था। शादी का फंक्शन मुंबई, उदयपुर और दिल्ली में भव्य तरीके से हुआ था।
– सितंबर, 2011 में विक्रम चटवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और प्रिया के सेपरेट होने की बात बताई थी।