(संजीव चोहान….. नारी ब्यूटी न्यूज)…..अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट को दुनियाभर से किस्म-किस्म की चायपत्तियां एकत्रित करने का जुनून सवार है। बयान के मुताबिक, टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ में फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के प्रचार के लिए पहुंचे वरुण ने आलिया की इस आदत के बारे में बताया। शो की होस्ट द्वारा यह पूछे जाने पर कि आलिया को दुनियाभर से लिपस्टिक, जूते और बैग को छोड़कर क्या खरीदना पसंद है? इस पर वरुण ने कहा, ‘चाय’। उन्होंने कहा, “आलिया दुनियाभर से चाय एकत्रित करती है। वह सिर्फ ग्रीन-टी ही नहीं, बल्कि हर तरह की चाय खरीदती है। उसे और उसकी बहन को व्हाइट-टी पसंद है। यहां तक कि मैंने एक बार तोहफे में उसे व्हाइट-टी ही दी थी।
फिल्म की शूटिंग के दौरान की घटना को याद करते हुए वरुण ने कहा, “जब हम सिंगापुर में थे, तो उनकी बहन शाहीन भी वहां थीं। हम सभी कुछ लोगों के साथ बाहर गए, लेकिन सिर्फ वेही दोनों नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वह चाय खरीदेंगी। मैं सोच रहा था कि आखिर सिंगापुर से ये चाय क्यों लेना चाहती हैं? इसके बाद हम चाय की दुकान पर गए, जहां विभिन्न प्रकार की चायपत्तियां थीं। मैं वहां टी-बार देखकर आकर्षित हुआ और वो काफी मजेदार था। ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन 2’ में वरुण व आलिया वाली कड़ी का प्रसारण शनिवार को होगा।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को कई प्लैटफॉर्म पर प्रमोट कर रहे हैं। दोनों की साथ में यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर और हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में काम कर चुके हैं। दोनों को हाल ही में एक युवा फैन के साथ मिंगल होते हुए देखा गया है। फैन के साथ आलिया और वरुण हंसते हुए और उसके गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की केमिस्ट्री की तरह दोनों एक्टर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस मौके पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया के डायरेक्टर शशांक खेतान भी मौजूद थे।
इवेंट पर आलिया काले और नीले रंग के फ्लोरल प्रिंट वाले मिडी ड्रेस में दिखाई दी। ड्रेस के साथ उन्होंने स्ट्रैपी हील्स पहनी हुई थी। वही वरुण ब्लू कलर की कॉटन शर्ट, फटी जींस और ब्लैक शूज पहने हुए नजर आए। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के दोनों स्टार इस समय कई शहरों में जाकर प्रमोशन कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। इसके बाद वो जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं वरुण जैकलीन फर्नांडिज और तापसी पन्नू के साथ जुड़वा 2 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके बाद वो शुजीत सरकार की फिल्म में डार्क शेड किरदार निभाएंगे।