1. क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें |
2. अपनी स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स के लिए स्किन एक्सपर्ट से मिलकर सलाह लें |
3. अपने ब्यूटीशियन से रेग्युलर स्किन ट्रीटमेंट और फेशियल का शेड्यूल तय कर लें |
4. सप्ताह में एक बार स्क्रब करें, ताकि मृत त्वचा से छुटकारा मिले और चेहरे पर नज़र आए हेल्दी चमक |
5. रात को सोने से पहले मिल्क पाउडर या दूध चेहरे पर लगाएं | ये भी क्लींजर का काम करता है |
6. नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर रोज़ रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं | ऐसा हफ़्ते में तीन बार करें | ये एस्ट्रिजेंट का काम करता है और इससे कॉम्प्लेक्शन में निखार भी आता है |
7. ब्यूटी डायट लें यानी ऐसी डायट लें, जिससे खूबसूरती निखरे | सुपर फूड, जैसे- बेरीज और एवोकैडो को अपने डायट में शामिल करें | विटामिन ई रिच फूड लें या फिर विटामिन ई सप्लीमेंट लें | इससे त्वचा खूबसूरत बनेगी |
8. डिटॉकस डायट प्लान करें | सलाद-फल खाएं | खूब सारा पानी पीएं | इससे आपका वज़न तो कम होगा ही, डिटॉक्सिफिकेशन भी होगा, जिससे त्वचा पर ग्लो आएगा |
9. जब भी वक्त मिले, आलू की स्लाइस काटकर चेहरे पर रब करें | ये नेचुरल ब्लीच का काम करता है | जिससे काम्प्लेकशन में निखार आता है |
10. अपने हेयर स्पा और ब्यूटी सलोन में वापस जाकर सलाह लें कि अगर कोई समस्या है, तो कैसे ठीक किया जाए, जैसे- अंडर आई सर्कल, फटी एड़ियां, ड्राई हेयर या डैड्रफ आदि |
11. यही सही समय है, जब आपको अपना मेकअप और कॉस्मेटिक्स खरीदने चाहिए | उन्हें ट्राई करके देखें और अगर आपको उनसे एलर्जी वगैरह भी हो रही हो, तो आपके पास पूरा एक महीना है उसे ठीक करने के लिए |
12. अपने नाखून बढ़ाना शुरू कर दें | मेनीकयोर-पेडोक्योर करवाएं |
13. अगर आपका वज़न थोड़ा ज़्यादा है, तो अपने डायटीशियन से सलाह लेने का सही समय है | एक महीने में आप सही डायट व एक्सरसाइज़ से 5-6 किलो तक वज़न कम कर सकती हैं |
14. बॉडी वैक्स करवाएं और देख लें कि आपको यह सूट करता है या नहीं | अगर नहीं, तो आप ब्लीच कर सकती हैं |
15. जब 3 हफ़्ते रह जाएं, तो कोई भी नया ब्यूटी ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट ट्राई न करें | रेग्युलर फेशियल व ब्यूटी ट्रीटमेंट्स ही करवाएं |
16. 3-4 हेयर स्टाइल्स ट्राई करके देख लें कि आपको कौन-सा स्टाइल फाइनल करना है |
17. जंक फूड एकदम बंद कर दें |
18. जब भी बाहर जाएं, तो सनस्क्रीन के साथ-साथ छतरी, स्कार्फ व सन ग्लासेस भी साथ रखें प्रोटेक्शन के लिए |
19. जब दो हफ्ते ही रह जाएं, तो अक्सर होनेवाली दुल्हन को घर पर ही रहने की सलाह दी जाती है | ऐसे में बेहतर होगा कि इंडोर एक्सरसाइज़ व योगा करें |
20. नींद पूरी लें | रिलैक्स करें |
21. बालों को अगर थोड़ा ट्रिम करवाना हो, तो करवा लें |
22. अगर बाल ड्राई हैं, तो हर तीसरे दिन गर्म तेल की मालिश करें | ऑलिव या आल्मंड ऑयल लें |
23. हेयर कलरिंग करवाना चाहती हैं, तो कम से कम दो हफ़्ते पहले करवा लें, ताकि हेयर कलर सेट हो सके |
24. स्ट्रेस लेवल बढ़ जाने के कारण स्किन ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और पिंपल्स वगैरह भी होने लगते हैं | अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से पहले ही पिंपल्स के लिए ट्रीटमेंट पूछ लें, ताकि आप समय पर इनसे छुटकारा पा सकें | रिलैक्स रहें और खूब सारा पानी पिएं |
25. एक्सफोलिएट करें |
26. ट्राई एंड टेस्टेड फेशियल मास्क यूज़ करें |
27. 1 हफ़्ते पहले लास्ट मिनट ट्रायल्स कर लें, लेकिन जितना संभव हो, तनाव न लें और रिलैक्स रहें |
28. फेशियल के दो दिन बाद स्किन खूबसूरत लगती है, इसलिए शादी के दो दिन पहले ही फेशियल शेडयूल करें, ताकि शादी के दिन आपकी स्किन ग्लो करे |
29. फेशियल कई तरह के होते हैं | अपनी स्किन के अनुसार आप चाहें तो पल, गोल्ड, ऑक्सी या डायमंड फेशियल करवा सकती हैं |
30. बॉडी मसाज, ब्लीचिंग-वैक्सिंग, पेडिक्योर-मेनीक्योर करवा लें |
V good news
Very nice